राजस्थान में शीतलहर का कहर! 1 डिग्री पहुंचा तापमान : 2 दिन बारिश का अलर्ट
राजस्थान में शीतलहर का कहर! : राजस्थान में भीषण ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अब विभाग ने दो दिन बारिश का अपडेट भी दिया है।
- Khadya Suraksha Form 2025 | NFSA form 2025 | खाद्य सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म
- PM Kisan 19th Installment : इस दिन मिलेंगे किसानों को 19वीं किस्त के 2000 रुपए
- Airtel का सबसे सस्ता 163 रुपए महीना वाला रिचार्ज प्लान, मिलेगा फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा!
राजस्थान में शीतलहर का कहर!
राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। यहांसीकर के फतेहपुर में सबसे कम, 1.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगह भीषण शीतलहर दर्ज की गई। इस दौरान राजस्थान क मौसम विभाग ने 2 दिन बारिश का अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं राजस्थान में अगले सात दिन मौसम कैसा रहेगा।
राजस्थान में शीतलहर का कहर! कहां कितना तापमान
इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर में 2.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 3.0 डिग्री, करौली में 3.2 डिग्री, नागौर और लूणकरणसर में 3.5 डिग्री, चूरू में 3.9 डिग्री, पिलानी में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दौसा, सिरोही और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री, अंता में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
राजस्थान में शीतलहर का कहर! 2 दिन बारिश
कड़ाके की ठंड के बीच राजस्थान का मौसम 4 दिनों के लिए साफ रहेगा। इस दौरान एक दिन बादल छाने के साथ ही तीन दिन आसमान साफ रहने का अपडेट सामने आया है। इसके बाद दो दिन तक राजस्थान में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फरवरी की 2 और तीन तारीख को राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दौरान बारिश के बाद राजस्थान के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बारिश के बाद राजस्थान का मौसम पूरी तरह खुल जाएगा। तेज धूप के साथ हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा।
Latest News Update | ||||||||
Join WhatsApp Group Now | ||||||||
Join Telegram Channel Now | ||||||||
ब्रेकिंग न्यूज़ | ||||||||
केंद्र सरकार की योजनाएं | ||||||||
राजस्थान सरकार की योजनाएं |